गोंडा, जनवरी 28 -- वजीरगंज। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अनीस, सुशील, हरीश, अनूप कुमार निवासीगण महादेवा गोंडा के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। थानाक्षेत्र के महादेवा निवासी नान्हू पुत्र राम प्रसाद ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया था कि बीते चार दिसम्बर को सुबह अपने घर से नबाबगंज जाने के लिए निकला। गांव के बाहर पहले से घात लगाये बैठे विपक्षीगणों ने रोक लिया जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.