कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस
महाराजगंज, जुलाई 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला के दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला ने इन लोगों पर चाकू दिखाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला द्वारा कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उसकी कृषि भूमि गांव के पूरब गेड़हवा रोड पर है। बीते नौ फरवरी को वह अपने पति के साथ खेत में काम करने गई थी। शाम छह बजे वह खेत से वापस आ रही थी। इस बीच रास्ते में उसके गांव के कुछ लोग घात लगाकर बैठे हुए थे। उसे इन लोगों ने आगे से घेर लिया। आरोप है कि वे लोग चाकू का भय दिखाकर खेत में लेकर चले गए। महिला ने इन चारों लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शोर मचाने पर एक शख्स उसके गर्दन पर चाकू रख दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.