शामली, अप्रैल 16 -- झिंझाना। क्षेत्र के चन्दनपुरी मजरा जमालपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ लाखों रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैराना क्षेत्र के गांव बराला निवासी महमूद हसन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके भतीजे आजम, आरिफ और तोकीर ने शादी के नाम पर उससे 4.80 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने उसकी चेकबुक से चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने मिलकर साजिश के तहत आरटीजीएस के माध्यम से करीब 12 लाख रुपये खाते से निकाल लिए, जिनमें से कुछ राशि वापस आने के बाद भी करीब 8 लाख रुपये हड़प लिए गए। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित द्वारा पूर्व में थाने व उ...