बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लोन की किस्त न देने की बात को लेकर गत छह जनवरी को विपक्षी उनके कमरे में घुस गए। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव में आए पिता को पैर से मारा तो वह बेहोश होकर गिर गए। बीच-बचाव में आई मां को भी मारापीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संबंधित प्राइवेट कम्पनी से जुड़े आरोपी विजय कुमार निवासी कूरेभार सुल्तानपुर और अंकित मिश्रा निवासी धनपतनगर सुल्तानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...