कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया राज फैशन, 10 वर्षों पुराना विवाद समाप्त
गिरडीह, जून 20 -- सरिया। सरिया के झंडा चौक स्थित राज फैशन रेडीमेड सेंटर को शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने खाली करा दिया। करीब 10 वर्षों से चल रहे दुकान खाली कराने के विवाद का अंत आखिरकार न्यायालय के आदेश के बाद हो गया। कार्रवाई के दौरान एक मजिस्ट्रेट, दो पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 25 पुलिस जवान मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान दुकान को पूरी तरह खाली कराया गया। इस दौरान किसी प्रकार का विरोध या हंगामा नहीं हुआ। राज फैशन के संचालक एवं कर्मचारियों ने दुकान में रखे रेडीमेड कपड़ों और अन्य सामान को बोरों में भरकर स्वयं बाहर निकाल लिया।
विवाद का विवरण जानकारी के अनुसार, जमीन-मकान मालिक राजेंद्र प्रसाद और किरायेदार राजकुमार गंभीर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजेंद्र प्रसाद उक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.