फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 19 अक्टूबर 2025 को महेश कुमार व शिवम ने उसके जेठ को गाली दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें जेठ को गंभीर चोटें आईं। विरोध करने पर मारपीट कर अश्लील हरकतें भी की गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों का चालान कर दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.