कौशाम्बी, फरवरी 22 -- सैनी के मुराइन का पुरवा मोहल्ला निवासी कल्लू पुत्र सूरजपाल मौर्य ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 की सुबह वह ट्रैक्टर पर लादकर अपने दरवाजे के सामने से मिट्टी लेकर जा रहा था। तभी पड़ोसी दीपक, मोहन, अंकित व उदयभान गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के भाई अमृत लाल, बेटे रंजीत, भतीजे प्रदीप व दिलीप को भी हमलावरों ने पीटा। आरोप है कि घटना की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। शनिवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.