कोर्ट के आदेश पर कार चालक पर मुकदमा
इटावा औरैया, मई 30 -- भरथना। मंदिर दान सहाय निवासी विकास ने बताया कि पांच फरवरी की रात एक कार उसकी फल की दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गई थी। घटना में दुकान में रखे फल व लगा फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसमें करीब ढाई लाख रूपये का नुकसान हो गया है। घटना को लेकर दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर कोर्ट से गुहार लगानी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.