कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर, सितम्बर 26 -- एक युवती को फोन कर परेशान करने और धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले 10-11 दिनों से उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला उसके साथ गाली-गलौज करता है। आरोप है कि 22 मई को भी एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सुलेमान निवासी मोहल्ला खुराड़ा, शेरकोट बताया। वर्तमान में सऊदी अरब में होने की बात कही।आरोप है कि सुलेमान ने शिकायत करने पर युवती को जान से मारने और अपहरण कर उठाकर ले जाने की धमकी दी। शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.