अयोध्या, जून 4 -- तारुन। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद आरोपियों एवं चकबंदी कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। बल्ली कृपालपुर ग्राम सभा निवासी पीड़ितवादी राम धन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी अशोक कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन से संबंधित धोखाधड़ी की। आरोप है कि कूटरचित अभिलेखों के आधार पर भूमि पर कब्जा करने एवं वादी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के क्रम में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...