महाराजगंज, फरवरी 9 -- पनियरा। न्यायालय के आदेश पर पनियरा पुलिस ने एक किशोरी के गायब होने के मामले में एक सिलाई केंद्र के मालिक व दो अन्य लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता के अनुसार बीते नवंबर माह में कस्बे में स्थित एक सिलाई केंद्र में सिलाई सीख रही उसकी नाबालिग पुत्री गायब हो गई। उसने इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी तो गुमशुदगी दर्ज कर लिया। उसने बार-बार पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी लेकिन कुछ नहीं किया गया। उसने अंत में न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में सिलाई केंद्र की मालिक व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.