मोतिहारी, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में परीक्षा के वादे पर 10 हजार छात्र झूल रहे हैं।

परीक्षा की घोषणा बीआरएबीयू के डिस्टेंस की परीक्षा की घोषणा पिछले वर्ष ही हुई थी। छात्रों को कहा गया था कि अक्टूबर 2025 में छात्रों की परीक्षा हो जायेगी लेकिन एक वर्ष होने के बाद भी परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं होने से छात्र परेशान हैं, उनका कहना है कि विवि की लापरवाही से उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

प्रशासन की स्थिति बीआरएबीयू में नव नियुक्त परीक्षा नियंत्रक प्रो अरविंद कुमार का कहना है कि वह जल्द ही इस बारे में जानकारी लेंगे और छात्रों के लिए कदम उठायेंगे। बीआरएबीयू में वर्ष 2013 से 2016 तक के पीजी और स्नातक के छात्रों की परीक्षा होनी है।

कोर्ट का आदेश परीक्षा के लिए कोर्ट ने भी आदेश ...