कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज की बाइक चोरी की रिपोर्ट
रुद्रपुर, जुलाई 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बाइक चोरी के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से आहत एक महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की शरण ली। महिला ने बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर थाना रुद्रपुर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने की मांग की। पीड़िता मीरा के अनुसार, 13 फरवरी 2025 को उनके पति विशाल मेगा मार्ट के बाहर बाइक खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। लौटने पर बाइक चोरी हो चुकी थी। ऑनलाइन शिकायत और बाद में एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.