लखनऊ, अप्रैल 1 -- मोहनलालगंज। संवाददाता नायब तहसीलदार निगोहां की कोर्ट में बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने हंगामा किया। कोर्ट में आदेश के एक महीने बाद भी कर्मचारी आदेश की प्रतिलिपि (नकल) नहीं दे रहे थे। हंगामा होता देख कोर्ट में मौजूद कर्मचारी भाग निकले। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसी बीच कई वकील भी पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। उस समय तहसील में एसडीएम या तहसीलदार कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।नायब तहसीलदार कोर्ट में बुधवार सुबह लगभग 11 बजे कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजस्व कोर्ट के एक आदेश की नकल लेने के लिए 25 फरवरी को आवेदन किया था, लेकिन कर्मचारी जानबूझकर नकल नहीं दे रहे हैं। बुधवार को पहुंचे तो फिर कर्मचारियों ने कहा कि नकल नहीं बनी है। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा। हंगामा शुरू हो गया। कई वकील इकट्ठा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.