बुलंदशहर, फरवरी 14 -- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर की अदालत ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए स्याना में तैनात उप निरीक्षक शिवम कुमार को तलब किया है। न्यायालय ने निर्देश दिए हैं कि वे 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। न्यायालय में विचाराधीन वाद संख्या- 2350/2023 एवं मुकदमा अपराध संख्या- 237/2023 (धारा 3/25 व 4/25 आयुध अधिनियम) में सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी आदेशों का पालन नहीं किया गया। अदालत ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि संबंधित प्रकरण में आरोप पत्र प्रस्तुत करने तथा अन्य न्यायालयीन कार्यवाही के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनुपालन नहीं किया गया। अदालत ने टिप्पणी की कि न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की अवहेलना क...