कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वाला भगोड़ा गिरफ्तार
गुड़गांव, अगस्त 13 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। अपराध शाखा सेक्टर-65 पुलिस ने अदालती आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहे एक जमानोत्तर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिजवासन (दिल्ली) निवासी रणजीत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-17/18 में वर्ष 2022 का एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। जमानत मिलने के बाद वह अदालत की तय तारीखों पर पेश नहीं हुआ, जिसके चलते अदालत ने उसे बेल जम्पर घोषित कर दिया था। 12 अगस्त को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे राजीव चौक के पास से धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.