आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीवानी न्यायालय के अभिलेखागार में रखी करीब चार दशक पुरानी हत्या के मुकदमे की फाइल दीमक चट कर गए। उच्च न्यायालय में पत्रावली तलब होने पर इसका खुलासा हुआ। हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर कोतवाली में नौ मार्च को तत्कालीन सहायक अभिलेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोपागंज (तत्कालीन जनपद आजमगढ़, वर्तमान जनपद मऊ) में 1983 में चंद्रपाल राय समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। करीब तीन वर्ष बाद 10 अप्रैल 1986 को तत्कालीन द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले में फैसला सुनाया था। फैसला आने के बाद मई 1986 में मुकदमे की पत्रावली न्यायालय के अभिलेखागार में जमा कर दी गई थी। बाद में इस मामले में आरोपी चंद्रपाल राय ने उच्च न्यायालय में फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.