गंगापार, जनवरी 2 -- आखिरकार वर्षों से जेठवारा पक्की सड़क को निगल रहा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई। शुक्रवार को नगर प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर 40-40 फीट तक फैले अतिक्रमण को हटाने की दिशा में पहला ठोस कदम उठाते हुए चिह्नांकन कार्य शुरू कर दिया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के सख्त आदेश का नतीजा है, जिसने सुस्त प्रशासन को हरकत में आने पर मजबूर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कस्बे के एक जागरूक नागरिक द्वारा वर्षों पूर्व हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर जेठवारा सड़क पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की मांग की गई थी। उस समय तहसील और नगर प्रशासन की संयुक्त टीम ने खानापूर्ति करते हुए आधी-अधूरी कार्रवाई कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। नतीजा यह रहा कि सड़क पर अतिक्रमण जस का तस बना रहा और जनता जाम व अव्यवस्था झेलती रही। लेकिन इस बार कोर्ट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.