रुडकी, जून 9 -- लक्सर, संवाददाता। केहड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कोर्ट की तारीख पर जाने से रोकने के लिए घर में आग लगा दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। केहड़ा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते उसने अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र सौंप रखा है। इस मामले की मंगलवार की रुड़की कोर्ट में तारीख तय थी।महिला का आरोप है कि पति ने मकान के ऊपर चढ़कर घर के भीतर आग लगा दी। धुआं उठता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़िता के मुताबिक, जब वह घर से कुछ दूरी पर थी, तभी उसे सूचना मिली कि उसके मकान से भारी धुआं उठ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...