शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- तिलहर। वकील पर दर्ज मुकदमे को लेकर बार एसोसिएशन ने वकीलों के साथ बैठक की। बैठक में मुकदमा वापस नहीं लेने तक तहसील के सभी राजस्व कोर्ट का विरोध जारी रखने का प्रस्ताव पास हुआ। वकीलों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव एवं महासचिव राहुल देव सागर के नेतृत्व में वकील एकत्र हुए। महासचिव राहुल देव सागर ने कहा कि सुनी सुनाई बातों को आधार बनाकर एसडीएम की डिजिटल डीएससी चोरी होने के मामले में वकील राजवीर सिंह यादव पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि वकीलों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक वकील राजवीर सिंह यादव पर दर्ज हुआ मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तब तक तहसील के सभी राजस्व कोर्ट का बहिष्कार रहेगा और वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.