बांदा, मई 3 -- बांदा। वाणिज्य कर अधिकारी ने बिना किसी खनन प्रपत्र के ओवरलोड मौरंग ले जाने पर सीज कर दिया। सप्ताह भर बाद शनिवार को ट्रक चालक कोर्ट के फर्जी रिलीज आर्डर लेकर पहुंचा और तिंदवारी थाने में पेश किया। हेड मुहर्रिर ने प्रपत्रों की जांच कराई तो फर्जी निकले। पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। तिंदवारी थाने के हेड मुहर्रिर ने बताया कि 24 अप्रैल को वाणिज्य कर अधिकारी रात में वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी अयोध्या के फैजाबाद के मंझा कला थाना गोपालपुर निवासी शैलेश शुक्ला के ट्रक की जांच की गई। इसमें मौरंग ओवरलोड थी। अधिकारी के मांगने पर चालक कोई खनन प्रपत्र नहीं दिखा पाया। इससे उन्होंने ट्रक को सीजकर तिंदवारी थाने में खड़ा करा दिया। शनिवार को आंबेडकर नगर जिले के दहेमा जंगलवा थाना भीटी निवासी मोहित याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.