मऊ, फरवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के मधुबन विधानसभा की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली दोहरीघाट-मधुबन मार्ग के चौड़ीकरण विधायक रामविलास चौहान के प्रयास से रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार के बीच एक वर्ष से कोर्ट में चल रहा विवाद सुलझ गया है। और कोर्ट से लगीं रोक हटने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने के असार है। विभाग ने भी कार्य शुरू कराने की बात कही है। सड़क के चौड़ीकरण होने से हादसों में जहां कमी आएगी तो लोगों का आवागमन भी सुगम हो जाएगी। गोरखुपर-बलिया को जोड़ने वाला 22 किमी मधुवन-दोहरीघाट मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसपर चलने में लोगों को दुर्दशा झेलनी पड़ रही है। संकरी हो चुकी सड़क को जाम से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2023 में शासन से चौड़ीकरण के लिए हरी झंडी मिल गई। इसके लिए 62 करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.