गाजीपुर, अप्रैल 20 -- रेवतीपुर। उधरनपुर गांव में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में सात फरार आरोपियों के केस दर्ज किया। विवेचक उपनिरीक्षक संजय यादव की तहरीर पर यह मामला दर्ज किया गया है। सभी सातों आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने जिन सात के खिलाफ केस दर्ज किया है उनमें विजय मल राजभर, सुरेन्द्र, विकास, जयकरन, दीना पटेल, रोशन पटेल और प्रवीण पटेल शामिल है। पुलिस के अनुसार बीते अक्तूबर महीने में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें 62 वर्षीय शशिराय उर्फ बब्बन राय पर हमला किया गया था। उनके पुत्र आलोक राय की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.