कोर्ट कर्मी के खाते से 56 हजार की अवैध निकासी, पहले बैंक स्टाफ फिर पुलिस ने पीड़ा बढ़ाई
भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मी के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर बदमाशों ने 56 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित जब अपनी शिकायत लेकर बैंक और थाने गए तो उन्हें घंटों बिठाया गया और इधर से उधर भेजकर परेशान भी किया गया। जोगसर थाना में केस दर्ज कराने वाले राम रतन मंडल ने अपने आवेदन में पूरी बात बताई है। उनका कहना है कि एक जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे वे स्वामी विवेकानंद पथ स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए थे। दस हजार रुपये तो निकल गए पर उनका एटीएम उसमें फंस गया। काफी देर तक प्रयास के बाद भी उनका एटीएम नहीं निकला। उसके बाद लगभग 40 साल का अंजान व्यक्ति उनके पास आया और नौ अंक का पासवर्ड डालने को कहा फिर एक नंबर से बात भी करा दिया। बोला आप बैठिए, आपका एटीएम कार्ड निकलवा दूंगा। काफी देर बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.