कोर्ट-कचहरी के बाद अब विधानसभा को उड़ाने की धमकी, राज्यसभा चुनाव से पहले एक और ईमेल
पटना, मार्च 13 -- बिहार में कोर्ट-कचहरी के बाद अब सीधे विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई है। राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार विधानसभा को उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। इससे पहले पटना सिविल कोर्ट समेत बिहार की अन्य कई अदालतों में बम ब्लास्ट की धमकियों भरे ईमेल मिल चुके हैं। शुक्रवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया। पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बिहार विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड की टीम परिसर में पहुंची और एक-एक कोने की तलाशी ली गई। जांच के दौरान कहीं भी बम होने की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर एटीएस की टीम भी विधानसभा पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।स्पीकर ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.