उन्नाव, अगस्त 19 -- सोनिक। दही थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार पुत्र सर्वेश शंकर शुक्ला ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली क्षेत्र के जवाहरनगर अब्बासबाग मोहल्ला निवासी सौरभ पुत्र रामकिशन तथा उनकी मां तुलसा पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकेश आवास विकास स्थिति मां वैष्णो इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। फर्म में सौरभ ढाई साल से कार्य कर रहा था। यहां से फेविकोल, एम-सील व फेवीक्विक आदि सामान दुकानों पर सप्लाई करता था। बकाया रुपये अपने पास जमा करता था। कई महीने तक भुगतान नहीं हुआ तो मुकेश कुमार ने दुकानदारों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सारा भुगतान सौरभ को कर दिया गया है। सौरभ ने दुकानों से 82 हजार रुपये लेकर फर्म में न जमा कर खुद खर्च कर लिया। सौरभ की मां तुलसा ने कानूनी कार्रवाई न करने पर कचहरी में नोटरी पर रुपये का भुगतान छ...