लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- लखीमपुर। कोर्ट के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न किए जाने के विरोध में बुधवार को इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन (आईवीओ) के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी से मुलाकात कर मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। आईवीओ के अध्यक्ष अवधेश कुमार चक्रवर्ती के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अश्वगज सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष (एडम) रामशंकर गौड़, जनरल सेक्रेटरी रवि प्रकाश तिवारी, सूबेदार शिव बालक राम वर्मा, सूबेदार चंद्र हास वर्मा, लखपत सिंह, अवधेश कुमार वर्मा, रवि प्रताप सिंह, विकास यादव, दीपक तिवारी, प्रशांत कुमार अवस्थी, राकेश कुमार ओएल सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: जिला अपीलीय प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर ...