मधुबनी, मई 3 -- झंझारपुर। झंझारपुर व्यवहार न्यायालय आए एक युवक को चाय दुकान पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना 20 अप्रैल की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुर थाना क्षेत्र के मैनारही गांव निवासी चंदेश्वर चौपाल किसी कार्य से झंझारपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान पास की एक चाय दुकान पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बेवजह मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से भी हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल युवक इलाज के लिए चला गया। उपचार के बाद वापस आकर उसने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- पाटल से जानलेवा हमला करने का आरोप आवेदन में लखनौर थाना क्षेत्र के मैवी गांव के ही राजेंद्र चौपाल पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने ब...