नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- टोयोटा की नई 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। कंपनी इंडियन मार्केट में अपने कुछ नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है। इनमें ऑल-न्यू टोयोटा फॉर्च्यूनर के साथ 7 सीटर हाइराइर और कोरोला क्रॉस शामिल है। टोयोटा के इन प्रोडक्ट्स में कई मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है। फिलहाल आइए जानते हैं कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है।7-सीटर हाइराइडर टोयोटा अपनी हाइराइडर का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इससे टोयोटा को मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है। नई 7-सीटर हाइराइडर का डिजाइन मौजूदा 5-सीटर मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन थर्ड रो की सीट्स के लिए इसकी लंबाई बढ़ाई जा सकती है। अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी सिर्फ आगे और पीछे का हिस्सा बढ़ाएगी या इ...