कोरोनेशन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर की हड़ताल
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने की वजह से शनिवार को हड़ताल कर दी गई। जिस वजह से ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम समेत अस्पताल में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। सीएमएस डॉक्टर मनु जैन से वार्ता की गई, इसके बाद करीब 1 बजे वह लोग सफाई पर वापस लौटे। सीएमएस मनु जैन ने संबंधित ठेकेदार को सोमवार तक हर हाल में वेतन देने और ऐसा नहीं होने पर मुकदमे की चेतावनी दी है, इस दौरान कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल भी वार्ता को पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.