बांदा, मार्च 30 -- बांदा। 28 व 29 मार्च को गुफ्तगू साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में प्रयागराज में प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन किया गया। अंतिम सत्र में कुछ लोगों की पुस्तकों का विमोचन किया गया। जिसमें से बांदा की डॉक्टर शबाना रफी़क़ के चौथे काव्य संग्रह 'कोरोना... तेरे काल' में का विमोचन भी अभिनेता रजा़ मुराद ,न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी और मशहूर हर दिल अजीज़ शायरा शबीना अदीब के द्वारा किया गया। डॉक्टर शबाना रफी़क़ का यह काव्य संग्रह 'कोरोना... तेरे काल में' कोरोना के समय में ही लिखा गया । इसमें जो कोरोना के समय में विभत्स घटनाएं हुई और किस प्रकार जनता परेशान हुई उसे व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा मैंने कविताओं के माध्यम से समझाने का प्रयास किया कि हमें कोरोना काल को भूलना नहीं है। उसे याद रखना है और यह प्रयास करना है कि हमें ...