वाराणसी, जुलाई 13 -- वाराणसी। सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित डिलिवरी ब्वॉय की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी केस हिस्ट्री जांची। वह पिछले एक महीने से बाहर नहीं गया। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में वह संक्रमित नहीं हुआ था। उसने बताया है कि वह पहली बार कोरोना संक्रमित हुआ। परिवार का कोई सदस्य सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को आशापुर जाएगी। क्षेत्र के लोगों से संपर्क करेगी। हालांकि डिलिवरी ब्वॉय की स्थिति सामान्य है। सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्त ने कहा कि सीएमओ को संक्रमित मरीज के बारे में सूचना दे दी गई है। यह भी पढ़ें- वाराणसी में मिला कोरोना का नया मामला, 27 साल का युवक बीएचयू अस्पताल में भर्ती प...