वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददता। कोरोना वायरस की रफ्तार भले ही अब धीमी पड़ गई हो, लेकिन संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसका ताजा संकेत शनिवार को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती एक युवक से मिला। कोरोना संक्रमित उक्त 27 वर्षीय युवक आशापुर का रहने वाला है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। चेस्ट एंड टीबी विभाग के डॉक्टर ने कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। वैसे, यह पहला मरीज नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में हर महीने एक या दो मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। हालांकि यह संख्या महामारी के दौर की तुलना में बेहद कम है, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि कोरोना वायरस अब भी मौजूद है और लोगों को संक्रमित कर रहा है।

कभी...