बैतूल, जनवरी 4 -- कोरोना काल के दौरान देशभर में बंद की गई अधिकांश रेल सेवाएं भले ही अब दोबारा शुरू हो चुकी हों, लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के यात्रियों की परेशानी आज भी खत्म नहीं हुई है। बैतूल जिले से होकर गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस, नागपुर-रीवा एक्सप्रेस और नागपुर-इटारसी पैसेंजर अब तक बहाल नहीं हो सकी हैं। इसके चलते हजारों यात्रियों को रोजमर्रा के सफर में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन ट्रेनों की बहाली को लेकर लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और रेलवे प्रशासन से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। बैतूल, घोड़ाडोंगरी, आमला, मुलताई, बरबतपुर और ढोडरामोहर जैसे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को न तो बंद ट्रेनों की सुविधा मिल पा रही है और न ही अन्य ट्रेनों के नए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.