गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कोरोना महामारी के बाद पूर्वी यूपी में जन औषधि केंद्रों का बाजार तेजी से फल-फूल रहा है। इस समय जिले में 170 से अधिक जन औषधि केंद्र सक्रिय हैं। इन केन्द्रों पर हर महीने करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है।जन औषधि के नोडल अधिकारी विक्रम राठोर ने बताया कि सूबे में वर्ष 2014 में शुरू हुए इन केंद्रों पर अब 2500 से ज्यादा प्रकार की दवाएं और सर्जिकल आइटम उपलब्ध हैं। इनमें से 2124 प्रकार की दवाएं और 360 प्रकार के सर्जिकल आइटम शामिल हैं। जो बाजार मूल्य से 80 फीसदी सस्ते दामों पर मिलते हैं। गोरखपुर में जन औषधि का कारोबार हर साल 30 से 50 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है।विक्रम राठौर ने बताया कि जन औषधि दवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। इनकी रेंज बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। समस्या यह है कि जिला अस्पताल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.