कोरोना काल से बंद पैंसेजर ट्रेन 26 मई से चलने का अनुमान
बहराइच, मई 21 -- जरवलरोड। यात्रियों की मांग पर कई वर्षों से बंद पैसेंजर ट्रेन को 26 मई से चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन करोना काल में बंद कर दिया गया था। पुनः ट्रेन के चालू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। नकहा जंगल से चलकर गोंडा, गोंडा कचहरी, कटरा, करनैलगंज, सरयू, जरवलरोड, बुढ़वल, डालीगंज तक चलेगी। रेल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया स्टेशन पर दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना होगी। पैसेंजर ट्रेन चलने से लखनऊ आने जाने वाले दैनिक यात्रियों को कम पैसे में सफ़र करना आसान हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.