औरैया, फरवरी 10 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी, फफूंद, अछल्दा तथा इटावा जनपद के भरथना रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन का मुद्दा एक बार फिर संसद तक पहुंच गया है। राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने सदन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बंद एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू कराने और इन स्टेशनों पर उनका ठहराव बहाल करने की मांग उठाई। सांसद ने चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने पूर्व में भी रेलवे अधिकारियों के समक्ष यह विषय रखा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ट्रेनों के बंद रहने से क्षेत्रीय जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कंचौसी, फफूंद, अछल्दा और भरथना से प्रतिदिन कानपुर, इटावा, टुंडला व अन्य शहरों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को बसों और निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनो...