फतेहपुर, जनवरी 24 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल में कोरोना काल के दौरान स्थापित हुआ आईसीयू वार्ड का संचालन अभी तक नहीं शुरु हो पाया है। प्रशिक्षित स्टाफ की अलग से तैनाती न होने के कारण आईसीयू का संचालन नहीं हो पाया। हालांकि जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल में चार बेड का वेंटीलेटर सहित आईसीयू वार्ड का संचालन हो रहा है। जिसका संचालन जिला अस्पताल में तैनात कर्मियों को प्रशिक्षित कर कराया जा रहा है। वर्ष 2020 में आई वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से दम तोड़ गई थीं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बेड की कमी पड़ गई थी। कई मरीजों ने तो अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिलने के चलते दम तोड़ दिया था। महामारी से सबक लेते हुए सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे और वेंटिलेटर बेड भेजे गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.