कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। दादानगर इलाके की कई फैक्ट्ररियों के बंद व उत्पादन घटने से मजदूरों की हालत खराब है। रोजी-रोटी का संकट भी बड़ी संख्या में सामने है। ऐसे में कोपे स्टेट ने प्रेम फाउंडेशन नाम की संस्था की मदद से मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम किया है। चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों के लिए मात्र पांच रुपये में भोजन की व्यवस्था की गई है। जिन श्रमिकों के पास भुगतान करने के लिए पैसे नहीं हैं उन्हें निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। व्यवस्था के अंतर्गत रोजाना 800 से एक हजार श्रमिकों के भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्ररियों के संचालन में इन श्रमिकों का योगदान अहम है। अब संकट की घड़ी में इनको बेसहारा नहीं छोड़ा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.