पूर्णिया, जुलाई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरोना की आहट के बीच स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट मोड है। भागलपुर जिला में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कोरोना को लेकर विभाग सतर्क नजर आ रहा है। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले में इस बावत सभी प्रखंड के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इस तरह के रोग में जागरूकता ही बचाव है। खुद में सावधानी बरतें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि यहां जांच किट से लेकर जांच करने तक की सुविधा उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : भागलपुर में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूर्णिया भी अलर्ट ऐसी कोई भी स्थिति बनती है तो उसके लिए विभाग तैयार है। इस संबंध में एपीडिमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला ने बताया कि पू...