बेगुसराय, मार्च 30 -- गढ़पुरा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी की गया । इसमें गढ़पुरा प्रखंड के कोरैय वार्ड 10 निवासी दीपक कुमार के पुत्र सौरभ कुमार ने 461 अंक प्राप्त कर अपने प्रखंड का नाम रौशन किया। सौरभ के पिता दीपक कुमार आरटीपीएस में कम्प्यूटर आपरेटर के रुप में साहेबपुरकमाल प्रखंड में कार्यरत हैं। वहीं, सौरभ ने बताया की उसका लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...