बेगुसराय, मार्च 31 -- गढ़पुरा ,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोरैय वार्ड आठ निवासी अभय कुमार सिंह के छोटे पुत्र 26 वर्षीय रितेश कुमार ने रविवार को हरिद्वार स्थित पतंजलि के रिसर्च सेंटर के हास्टल वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार को कोरैय गांव पहुंचा। उसके बाद परिवार के साथ टोला मोहल्ला में कोहराम मच गया। मां का रोते-रोते हालत गंभीर बनी हुई है। कुछ ही पलों के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया गंगा घाट ले जाया गया। बताया गया कि आर्कियोलाजिकल विभाग पतंजलि हरिद्वार में जूनियर रिसर्चर के पद पर लगभग डेढ़ महीना पहले वह ज्वाइन किया था। उसे क्या हुआ जिससे उसने यह कदम उठा लिया। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं बता रहे हैं। सिर्फ इतनी जानकारी दी गई कि रविवार को छुट्टी का दिन था। इसके कारण वह अपने कमरे में था। शाम के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.