गोपालगंज, मई 8 -- विजयीपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली। इस संबंध में कोरेया गांव निवासी सत्यप्रकाश पांडेय की पत्नी किरण देवी ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा 7 मई की रात भोजन करने के बाद वह बच्चों के साथ बरामदे में सो गई थीं।
घटना का विवरण देर रात चोर पीछे के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखे दो ट्रॉली बैग, एक सूटकेस और ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे 36 हजार रुपये नगद तथा सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के गहने चोरी कर लिए। चोरी गए सामानों में सोने का हार, नथिया, मंगटीका, मंगलसूत्र, झुमका, दो चेन, पांच अंगूठी, चार ओम लॉकेट, पायजेब और दो पायल शामिल हैं। सुबह जब किरण देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.