मधेपुरा, मई 4 -- घैलाढ़ । परमानंदपुर थाना क्षेत्र के बरदाहा पंचायत के पथराहा गांव, वार्ड सात में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 24 पीस प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक अपने घर से अवैध रूप से कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद की गयी छापेमारी में आरोपी के घर की तलाशी ली गयी। इस दौरान 100 एमएल की 24 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम सुमित कुमार बताया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग ब्रांड के कफ सीरप बरामद, एक धराया थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.