कोरी समाज जारी नहीं किए जा रहे जाति प्रमाण पत्र
बागपत, अगस्त 31 -- बागपत। कोरी समाज के पात्र युवाओं को अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और अनुसूचित जाति मोर्चा से जुड़े डॉ. नरेश कोरी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बागपत जनपद में कोरी समाज के पात्र युवाओं के अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी होने में बाधाएं आ रही हैं। इसमें ग्राम शाहवा, तहसील बड़ौत निवासी वीरेंद्र कुमार का उदाहरण दिया गया है। वीरेंद्र कुमार ने छह अगस्त को अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि 13 अगस्त को वीरेंद्र कुमार का आवेदन यह कहते हुए निरस्त कर दिया गया कि जिलाधिकारी बागपत के आदेश के अनुसार कोरी जाति का प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया जा सकता। इस पर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.