शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- खुटार। सहारू गांव के पंचायत भवन में रविवार को कोरी समाज वेलफेयर सोसायटी की ओर से वीरांगना झलकारी बाई के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके पराक्रम को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष दौलतराम आर्य, महामंत्री भगवान सरन, मंत्री विवेक प्रताप और कोषाध्यक्ष त्रिभुवननाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। वक्ताओं ने झलकारी बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संकट की घड़ी में महारानी लक्ष्मीबाई का वेश धारण कर उन्हें सुरक्षित निकलने का मौका दिया और स्वयं युद्ध करते हुए शहीद हो गईं। बैठक में समाज को नशामुक्त बनाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए एकजुटता जरूरी है। इस दौरान सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.