कोरीडीह में 10 टन अवैध कोयला व 12 बाइक जब्त
धनबाद, मई 13 -- सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया तीन के ब्लॉक फोर कोल डंप के पीछे कोरीडीह बस्ती के समीप अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 10 टन अवैध कोयला और 12 मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त कोयला को बीसीसीएल प्रबंधन और बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। छापेमारी में बीसीसीएल एरिया तीन के सुरक्षा विभाग के नोडल अधिकारी शशि रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर एसके शरण, सोनारडीह ओपी पुलिस तथा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- सिजुआ में छापेमारी, 15 टन अवैध कोयला जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.