हाजीपुर, अप्रैल 4 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के रुसुलपुर कोरीगांव पंचायत के रुसुलपुर कोरीगांव गांव में आयोजित 7 दिवसीय श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यज्ञ स्थल से 1001 कन्याओं के साथ निकाली गई कलश यात्रा में गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। कलश यात्रा हुसेना, शेरभुका, रुकमजरी होते हुए हुसेना घाट के बाया नदी तट तक पहुंची,जहां पहलेजा घाट से लाये गये पवित्र गंगाजल आचार्य द्वारा जलबोझी की गयी। उसके बाद श्रद्धालुओं का जत्था जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा। उसके बाद श्री विवेक जी महाराज की देखरेख में महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मौके पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि 4 से 10 अप्रैल तक आयोजित 7 दिवसीय महायज्ञ में देवी-देवताओं की 151 प्रतिमाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.