जेवर, जून 27 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर में 'एम्बर और एसेंट-के सर्किट्स इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट' के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेजी से बढ़ते निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि पहले जेवर में जंगल राज था अब मंगल राज है। सीएम योगी ने दक्षिण कोरिया के साथ उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक संबंधों पर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरियाई परंपरा के अनुसार, रानी हियो ह्वांग-ओक ही अयोध्या की राजकुमारी रत्ना थीं। उन्होंने समुद्र के रास्ते साउथ कोरिया की यात्रा की थी। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के बीच रहे ऐतिहासिक संबंध ही दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते रहे...