गिरडीह, अप्रैल 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत अंतर्गत कोरियाडीह गांव में सोमवार को नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने नारियल फोड़कर किया। पांच दिन पूर्व गांव का 100 केबीए ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर यूनियन ने पहल करते हुए बिजली विभाग से समन्वय कर पांच दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगवाया। गंगाधर महतो ने कहा कि यूनियन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती है। मौके पर यूनियन के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.